सीवान, फरवरी 5 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में संलिप्त तीन आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। आत्म समर्पण करने वाले वालों में थाना क्षेत्र के पतार निवासी अकबर मियां का पुत्र अशलम, रामोधर सिंह का पुत्र बृजमोहन सिंह व स्व. शिवजी यादव का पुत्र अखिलेश राय शामिल हैं। पुलिस की लागातार छापेमारी के बाद अभियुक्तों द्वारा न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की बात कही जा रही है। पुलिस ने बताया कि दो अभियुक्तों ने 31 जनवरी को व एक अभियुक्त ने 3 फरवरी को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि अपराध नियंत्रण को लेकर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस के अनुसार पिछले वर्ष 26 अगस्त को रघुनाथपुर थाना क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.