जमुई, फरवरी 17 -- जमुई, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। टाउन थाना कि पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले का नामजद आरोपी सुंदर रावत को महिसौड़ी इलाके से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का अपराधिक इतिहास बताया जा रहा है। कई मामलों में वह आरोपी है। थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि जमुई थाना कांड संख्या 597/ 24 के मामले में सुंदर रावत को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी पर हत्या के प्रयास का मामला सदर थाने में दर्ज है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सुंदर रावत का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी सुंदर रावत महिसौढ़ी इलाके में है। पुलिस ने अपना जाल बिछाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी जदयू के युवा जिला अध्यक्ष सोनू रावत का भांजा बताया जाता है। बताया जाता है कि कई मामलों का आरोपी पवन यादव से सु...