नई दिल्ली, जून 30 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मंगोलपुरी थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में वांछित बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी अर्जुन उर्फ गंदा सुल्तानपुरी का रहने वाला है। वह पिछले तीन महीने से फरार चल रहा था। जानकारी के मुताबिक, 14 मार्च, 2025 को शिकायतकर्ता जगदीश सिंह अपने परिवार के सदस्यों के साथ गली में होली खेल रहे थे। इस बीच आरोपी अर्जुन अपने साथियों साहिल और वरुण के साथ उनके घर आया और ईंटों-पत्थरों से हमला कर दिया। पीड़ित के पिता पर भी चाकू से वार किया गया। हमला करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए और तभी से आरोपी अर्जुन उर्फ गंदा गिरफ्तार नहीं किया जा सका था। इस बीच पुलिस को आरोपी अर्जुन उर्फ गंदा के बारे में यह जानकारी मिली कि वह अपनी मां से मिलने के लिए सुल्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.