प्रयागराज, नवम्बर 16 -- अलग-अलग थानों में हत्या के प्रयास और दुष्कर्म के वारंटी दो अभियुक्तों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को उनके गांव के पास से पकड़ा गया। नवाबगंज पुलिस ने 2020 के एक मुकदमे में हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में आरोपी उदयभान सिंह पुत्र कामता प्रसाद निवासी सिघापुर नवाबगंज को उसके गांव के पास से ही गिरफ्तार किया। उदयभान के खिलाफ एडीजे कोर्ट कक्ष संख्या-14 प्रयागराज से वारंट जारी था। इसी प्रकार सरयाइनायत पुलिस ने रविवार को 2019 में दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे में आरोपी अमित सिंह उर्फ टिल्लू पुत्र महेंद्र सिंह निवासी ग्राम पट्टीधीना उर्फ लालापुर को गांव के पास से ही गिरफ्तार कर लिया। टिल्लू के खिलाफ एसीजेएम कोर्ट कक्ष संख्या-6 से वारंट जारी किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...