रांची, जून 13 -- रांची, संवाददाता। अपर न्यायायुक्त अरविंद कुमार नंबर-2 की अदालत ने शुक्रवार को पांच साल पुरानी हत्या के मामले की सुनवाई करते हुए सनातन बेदिया को दोषी करार दिया है। साथ ही उसकी सजा की बिंदु पर सुनवाई के लिए 16 जून की तारीख निर्धारित की है। इसी मामले में ट्रायल फेस कर रहा आरोपी सनातन बेदिया के पिता प्राण बेदिया और मां सरिता देवी को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। हत्या की घटना सिल्ली थाना क्षेत्र के बूढ़ाबेहरा गांव की है। घटना को लेकर मृतक की पत्नी सरस्वती देवी ने 26 जून 2020 को सिल्ली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि 25 जून 2020 को शाम 6 बजे गांव के ही सनातन बेदिया और उसके पिता प्राण बेदिया और मां सरिता देवी लाठी-डंडे के साथ सोमनाथ बेदिया के घर पहुंचे। सभी ने लाठी-डंडे से मारकर सोमनाथ बेदिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.