चतरा, मार्च 24 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज पुलिस के द्वारा सात माह पूर्व घटे थाना क्षेत्र में हत्या के मामले का उद्वेदन किया है। हत्या के दो आरोपियों को दो अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार हत्या आरोपियों में बिहार के गया विष्णुपद के छोटू कुमार और हंटरगंज के उरैली गांव के प्रिंस कुमार शामिल है। दोनों सात माह पूर्व घटे हत्या के मामले में संलिप्त थे। मालूम हो कि बीते वर्ष 20 अगस्त को हंटरगंज पुलिस के द्वारा हंटरगंज के केदली पुल के नीचे से एक अज्ञात शव बरामद किया गया था। शव की पहचान उत्तर प्रदेश के मुगलसराय के मोती टोला के संतोष जायसवाल के रूप में किया गया था। पुलिस लगातार हत्या के मामले का उद्भेदन करने में जुटी हुई थी। पुलिस के जांच पड़ताल के दौरान इस घटना में उक्त दोनों युवकों के शामिल होने होने का सुराग मिला। इसके बाद था...