बेगुसराय, फरवरी 24 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। शहर स्थित दो अलग-अलग कोर्ट में मंगलवार को जजों ने हत्या के दो मामले की सुनवाई करते हुए 15 आरोपितों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। पहले मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय संजय कुमार-तीन की अदालत ने 27 वर्ष पुराने हत्या के मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए 10 आरोपितों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। जज ने चकिया ओपी क्षेत्र के कसहा बरियाही निवासी दिनेश यादव, मकेश्वर यादव, सरवन यादव, रामविलास यादव, रमेश यादव, दशरथ यादव, रणवीर यादव, रणधीर यादव, निरंजन यादव एवं राम इकबाल यादव को भारतीय दंड संहिता की धारा 302/149, 323, 147 एवं 148 के तहत दोषी करार दिया। सजा की बिंदु पर सुनवाई के बाद अदालत ने सभी दोषियों को धारा 147 के तहत दो साल का जेल व तीन हजार रुपये अर्थदंड, धारा 148 के तहत तीन साल का कार...