पाकुड़, सितम्बर 11 -- पाकुड़ अवैध संबंध के शक पर पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को पाकुड़िया थाना क्षेत्र के तालडीह गणपुर गांव के नदी किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मृत महिला की पहचना बर्द्धमान के मुन्नी हेम्ब्रम के रूप में हुई है। इसकी जानकारी गुरुवार को पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने प्रेसवार्ता कर दी। एसपी ने बताया कि मृतक महिला पहले से शादी सुदा थी और उसका तीन बच्चा भी पहला पति से है। रतन मड़ैया के साथ बर्द्धमान में छह से सात माह पूर्व पहचान हुई थी। पहचान होने के बाद दोनों भागकर शादी कर ली। उसके बाद दिल्ली में रहकर कचड़ा चुन्ने का काम करता था। पति का शक था कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध चल रहा है। उसी शक पर पत्नी की हत्या कर फरार हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...