जमशेदपुर, जून 20 -- कमलपुर के बनकुंचिया निवासी अभियुक्त कांग्रेस महतो को कमलपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने गुरुवार को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया। कांग्रेस महतो के विरुद्ध उसकी मां चेपी महतो ने पिछले दिनों कमलपुर थाने में उनके बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 16 जून को आम तोड़ने के विवाद में दो भाइयों में मारपीट हुई थी। इसमें बड़े भाई ने छोटे भाई को लाठी से पीट-पीटकर मौत का घाट उतार दिया था। घटना में बीचबचाव करने आई उसकी मां भी घायल हो गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.