हरदोई, जनवरी 19 -- हरपालपुर। पंचायत चुनाव की आहट शुरु होते ही गांव की सत्ता की कुर्सी हथियाने के लिए जोर आजमाइश उठा पटक का खेल शुरू हो गया है। इसी राजनीतिक खींचतान में अर्जुनपुर गांव के एक व्यक्ति की हत्या के बाद पुलिसचौ चौकन्नी हो गई है। इस खूनी खेल में गांव की प्रधानी से जोड़कर देखा जा रहा है। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में कैलाश सिंह की पुत्रबधू आरती सिंह ग्राम प्रधान हैं। करीब तीन दशकों से कैलाश सिंह के परिवार में प्रधानी की सीट पर कब्जा है। कैलाश सिंह के भाई अशोक सिंह के बेटे अरविंद सिंह भी प्रधान पद पाने की लालसा में जुट गए थे। इससे आपसी मनमुटाव हो गया। यह रविवार को खुलकर सामने आ गया। मतदाता सूची में फर्जी वोटों के शामिल होने की शिकायत की जांच करने आए राजस्व निरीक्षक व लेखपाल के सामने दोनों पक्षों में पहले झड़प हुई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.