बुलंदशहर, फरवरी 22 -- भाई की हत्या के मामले में गवाही दे रहे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नया साठा, पहलवान धर्मकांटा वाली गली निवासी देवेन्द्र कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 24 जनवरी 2025 को उनके भाई गौरव की हत्या उसकी पत्नी प्रीति तथा उसके कथित साथियों निमेश और तरुण ने मिलकर कर दी थी। इस संबंध में थाना चोला में धारा 103, 61(2), 238 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है, जो वर्तमान में एडीजे-3 न्यायालय में विचाराधीन है। देवेन्द्र कुमार का आरोप है कि मामले में जेल से बाहर आए अभियुक्त निमेश और प्रीति उन पर गवाही अपने पक्ष में देने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि 17 फरवरी 2026 को न्यायालय में तारीख क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.