संतकबीरनगर, जुलाई 29 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। पूर्व सांसद प्रवीण निषाद और मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी की अगुवाई में निषाद पार्टी के कार्यकर्ता लामबंद होकर सोमवार को पुलिस कार्यालय पहुंच एसपी से मुलाकात की। पूर्व सांसद और विधायक ने अलग-अलग प्रार्थना पत्र सौंपते हुए सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामवृक्ष यादव पर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने अपनी हत्या की साजिश रचने का निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद पर झूठा आरोप लगाया है। पूर्व सांसद प्रवीण निषाद और विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि 10 जुलाई 2025 को सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामवृक्ष यादव ने एक प्रेसवार्ता के माध्यम से कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप लगाया है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.