बिहारशरीफ, फरवरी 14 -- थरथरी, निज संवाददाता। प्रखंड के धरमपुर गांव में लूट का विरोध करने पर किशोर अमित कुमार की हत्या की जांच के लिए ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस की टीम शुक्रवार को पहुंची। अधिवक्ता कृष्णा प्रसाद और कुमार अविनाश ने पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना जताई। परिजनों ने बताया कि पाँच फरवरी की रात अपराधियों ने सीढ़ी के सहारे घर में घुसकर अमित की गोली मारकर हत्या कर दी और उसकी मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। सदस्यों ने बिहार सरकार से 50 लाख रुपये अनुग्रह राशि और मृतक के भाई को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.