बाराबंकी, फरवरी 14 -- बाराबंकी। शहर के असेनी मोड़ पर शुक्रवार को दिनदहाड़े अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना से आक्रोशित वकीलों ने पोस्टमार्टम हाउस परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद बस स्टेशन तिराहे तक जुलूस निकालकर पुलिस प्रशासन विरोधी नारेबाजी की। आंदोलित अधिवक्ताओं ने 48 घंटे के अंदर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता एकता जिंदाबाद और हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करो के नारे गूंजते रहे। अधिवक्ता शोएब किदवाई उर्फ बाबी की शुक्रवार को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद से अधिवक्ता समुदाय में भारी रोष व्याप्त है। जैसे ही शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया, बड़ी संख्या में अधिवक्ता वहां पहुंच गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। अधिवक्ताओं ने 48 घंटे के भीतर हत्यारो...