बलिया, दिसम्बर 15 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के छोटकी सेरिया गांव में 11 दिसम्बर को एक विवाद में घायल की सोमवार को हुई मौत के मामले में पुलिस ने छह नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनमें चार महिलाएं भी हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई लाठी भी बरामद कर ली है। 11 दिसंबर की शाम क्षेत्र के छोटकी सेरिया निवासी विनोद का अपने पड़ोसी मोजरी, राजेश और मनोज समेत छह लोगों से विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से विनोद पर जानलेवा हमला कर दिया। सिर और सीने पर गंभीर चोट लगने से विनोद मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। घायल विनोद को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। उधर, विनोद की पत्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.