जहानाबाद, फरवरी 19 -- पकड़े गए शराब के तीन विक्रेताओं में एक महिला हैं शामिल जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। फरार अभियुक्तों और शराब के धंधेबाजों के खिलाफ चलाए जा रहे छापामारी अभियान में पिछले 24 घंटे के अंदर जिले के विभिन्न थाने के पुलिसकर्मियों ने छापेमारी कर 14 लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें हत्या का प्रयास करने के दो आरोपित शामिल हैं। तीन व्यक्ति की गिरफ्तारी शराब का धंधा करने के आरोप में की गई है जिसमें एक महिला हैं। महुआ शराब के साथ पुलिस ने एक बाइक को भी जप्त किया है। एसपी अपराजित लोहान ने गुरुवार को उक्त जानकारियां दी। बताया गया है कि शकूराबाद थाने की पुलिस ने मीरगंज गांव के निवासी घंटू यादव और सत्येंद्र यादव को गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा। इन दोनों के विरुद्ध पूर्व से हत्या का प्रयास करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज था। दोनों को जेल भेजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.