गौरीगंज, मई 15 -- अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सरैया मजरे रामगढ़ निवासी मनोज कुमार विश्वकर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को एक बार फिर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। आरोप है कि मनोज की हत्या की गई, लेकिन पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे राजाराम विश्वकर्मा ने बताया कि उनके भतीजे मनोज कुमार 22 अप्रैल से लापता थे। परिजनों ने 25 अप्रैल को संग्रामपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसी बीच 24 अप्रैल को प्रतापगढ़ जिले के हथिगवां थाना क्षेत्र में गंगा नदी किनारे एक अज्ञात शव मिला था, जिसका पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार करवा दिया। शव की पहचान नहीं होने पर उसे लावारिस मान लिया गया था, हालांकि कपड़े, बाइक की चाबी और अन्य सामान सुरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.