विकासनगर, जनवरी 21 -- युवती की हत्या कर शव ढकरानी में शक्तिनहर में फेंकने के आरोपी की जमानत अर्जी को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नंदन सिंह की अदालत ने खारिज कर दिया। अदालत ने माना कि अपराध गंभीर प्रवृत्ति का है। मामले में पुलिस अभी तक युवती का शव बरामद नहीं कर पाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...