मैनपुरी, अप्रैल 17 -- दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम गांगसी नहर पुल के नीचे पानी में एक महिला का शव मिला तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पानी से बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम हाउस पर भिजवा दिया। महिला का शव 10 दिन पुराना बताया गया है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। हत्या कर शव फेंके जाने की बात सामने आई है। दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम गांगसी नहर पुल के नीचे पानी में एक महिला का शव लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही सीओसिटी संतोष कुमार सिंह दन्नाहार थाना प्रभारी वीरेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से पानी में फंसे शव को बाहर निकाला गया। सीओसिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव 10 दिन पुराना है। ये पानी में कहीं से बहकर आया है। पहचान कराने के प्रयास किए ...