सहारनपुर, जनवरी 21 -- सरसावा के कौशिक विहार कॉलोनी की घटना ने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया। गांव खारीबांस निवासी संग्रह अमीन अशोक राठी ने मां, पत्नी, दो बेटों की हत्या कर खुद की जान ले ली। बुधवार को पूरे गांव में घटना के बाद सन्नाटा पसरा रहा। पूर्व मंत्री साहबसिंह सैनी सहित कईं लोगों ने गांव में पहुंचकर परिजनों को इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी। मृतक अशोक के जीजा जयवीर ने बताया कि अशोक ने मानसिक अवसाद में ही इस घटना को अंजाम दिया है। बीते रविवार को वह अशोक के घर गए थे, जहां एक फरवरी को होने वाले अशोक के नए मकान के गृह प्रवेश की तैयारी चल रही थी। पूरा परिवार खुश था, खुद अशोक भी बाजार से सामान खरीदारी में लगा हुआ था। जयवीर ने बताया कि परिवार में किसी तरह का कोई विवाद भी नहीं था। पिता की मौत के बाद से ही अशोक मानसिक बीमार हो गया था और वह परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.