सिद्धार्थ, अप्रैल 13 -- सिद्धार्थनगर। हिन्दुस्तान टीम गोल्हौरा थाना क्षेत्र के रमटिकरा गांव निवासी सराफा कारोबारी प्रभंजन वर्मा के हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की जानकारी होते ही रविवार को ग्रामीणों व व्यापारियों ने थाने पहुंच घेराव कर दिया। ग्रामीणों की भीड़ को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वह ग्रामीणों को समझाने में लगी हुई है। वहीं ग्रामीण महिलाओं ने थाने के सामने सड़क जाम कर दिया है। उनका कहना है कि हत्यारोपितों का एनकाउंटर होना चाहिए। दरअसल एसओजी व गोल्हौरा पुलिस ने शनिवार की देर रात क्षेत्र के निबिहवा चौराहे के पास मुठभेड़ में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें से तीन के पैर में गोली लगी है। रविवार को आरोपितों की गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों व व्यापारियों ने थाने का घेराव कर दिया। उन्होंने आरोपितों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.