महाराजगंज, फरवरी 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम बैकुंठपुर निवासी 19 वर्षीय आदित्य चौरसिया की हत्या के बाद पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। परिजन व लोग पहले हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए हैं। शुक्रवार को आदित्य का शव गांव के बाहर स्थित एक गेहूं के खेत से बरामद होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने साफ शब्दों में कहा है कि जब तक इस हत्याकांड में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक वे आदित्य का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। परिवार का कहना है कि आदित्य की सुनियोजित तरी...