समस्तीपुर, अप्रैल 27 -- कल्याणपुर। पुलिस ने हत्याकांड के फरार आरोपी के घर पर कुर्की किया। अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार झा ने बताया कि वर्ष 2022 दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के चंडी गांव के श्याम किशोर उर्फ सिवन यादव का शव बासुदेवपुर से बरामद किया गया था। इस मामले में मृतक के परिजन के द्वारा घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के महंतवार गांव निवासी चंदन झा उर्फ प्रेम प्रकाश को आरोपित किया था। तब से वह लगातार फरार चल रहा था। कल्याणपुर पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर आरोपी के घर पर पहुंचकर न्यायालय के आदेश पर कुर्की जब्ती किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.