गुमला, अक्टूबर 13 -- गुमला। पुलिस ने वर्ष 2016 में हुई हत्या के फरार आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को मोरहाटोली निवासी चारों उरांव उर्फ़ चरवा, के घर के बाहर टोटो थाना के एएसआई गफ्फार अंसारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ इश्तेहार चिपकाया। इश्तेहार में आरोपियों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित समय पर गुमला न्यायालय में उपस्थित हों। चेतावनी दी गई है कि यदि आदेश की अवहेलना हुई, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ संपत्ति कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.