भागलपुर, मार्च 8 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता अकबरनगर थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में घटित त्रिपुरारी हत्याकांड के तीन अभियुक्तों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। शुक्रवार को एडीजे 13 की अदालत ने तीनों अभियुक्तों मकिया मंडल उर्फ बाल्मिकी मंडल, प्रसादी मंडल और भरत मंडल उर्फ भरत लाल मंडल को सजा सुनाई। इस कांड में सरकार की तरफ से बहस करने वाले एपीपी जय प्रकाश यादव ने बताया कि कोर्ट ने तीनों अभियुक्तों पर 10-10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना की राशि जमा नहीं करने पर उन्हें एक-एक साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। अन्य धाराओं में भी अभियुक्तों को सजा सुनाई गई है। पिता के सामने ही बेटे की कर दी थी हत्या घटना को लेकर मृतक त्रिपुरारी के पिता घनश्याम मंडल ने केस दर्ज कराया था। उन्होंने पुलिस को बताया था कि 27 दिसंबर 2021 की शाम में वे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.