जहानाबाद, फरवरी 3 -- करपी, निज संवाददाता। हत्याकांड के आरोपी झोलाछाप पशु चिकित्सक शंभू उर्फ भोला को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। इस पर अपनी प्रेमिका शिवानी उर्फ रानी के साथ मिलकर पुराने प्रेमी 22 वर्षीय रंजन चौधरी की हत्या कर शव को करपी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के बधार में फेंक देने का आरोप है। वैज्ञानिक अनुसंधान में इस हत्याकांड का खुलासा हुआ। इसके उपरांत प्रेमिका शिवानी उर्फ रानी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। बताते चलें कि शुक्रवार को सुबह रामपुर गांव के निकट पटना जिले के खीरी मोड थाना अंतर्गत गौसगंज गांव निवासी 22 वर्षीय रंजन कुमार का शव बरामद किया गया था। इसके उपरांत पुलिस के द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर इस हत्याकांड का उद्वेदन कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...