गोपालगंज, नवम्बर 24 -- गोपालगंज। हमारे प्रतिनिधि पुलिस ने सोमवार को पूरे जिले में अभियान चलाकर महज 24 घंटे में हत्या, हत्या के प्रयास, एससी एसटी, मारपीट सहित विभिन्न अपराधिक घटनाओं में शामिल 22 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में मारपीट, गाली-गलौज व सबसे अधिक शराब बेचने व पीने के मामले में आरोपित हैं। एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट सहित कई अपराधिक कांडों में नामजद विजयीपुर थाने के कोरेया गांव के भीम यादव को गिरफ्तार कर लिया। इधर, पॉक्सो एक्ट व एससी-एसटी एक्ट में नामजद आरोपित बैकुंठपुर के मठिया मुसहरटोली गांव के प्रभु मंडल, बीएनएस के कई गंभीर धारा में नामजद महम्मदपुर थाने के देवकुली गांव के सुमंत सिंह, नरेश सिंह व निशिकांत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इधर, मारपीट, गाली गलौज सहित वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.