आगरा, फरवरी 7 -- आगरा विकास मंच के निःशुल्क हड्डी रोग एवं जोड़ प्रत्यारोपण शिविर में 25 मरीजों की जांच की गई। प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विभांशु जैन ने चिकित्सकीय परामर्श दिया। वहीं डॉ. अनिल कुशवाहा ने फिजियोथैरेपी के माध्यम से मरीजों को राहत और जागरूकता प्रदान की। आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन एवं संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि जांच के दौरान चार मरीजों को जोड़ प्रत्यारोपण के लिए चयनित किया गया है। इनका प्रत्यारोपण लागत मूल्य पर किया जाएगा। डॉ. विभांशु जैन और डॉ. अनिल कुशवाहा ने बताया कि यदि मरीज अपना वजन नियंत्रित रखें, संतुलित खान-पान अपनाएं और नियमित फिजियोथैरेपी करें, तो अधिकांश हड्डी रोगों से बचाव और राहत संभव है।शिविर को सफल बनाने में अंशु जैन, शरद चौरडिया, ममता जैन, कविता जैन एवं जय रामदास डॉ रामनरेश यादव ने उल्ले...