अल्मोड़ा, फरवरी 6 -- अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ के नहीं होने से शुक्रवार को मरीजों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञों की तैनाती है, लेकिन एक विभागीय कार्य से नैनीताल गए हुए हैं। वहीं, शुक्रवार को दूसरे हड्डी रोग विशेषज्ञ अवकाश पर चले गए। इस कारण अस्पताल में इलाज को आए हड्डी रोग संबंधी मरीजों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...