फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 1 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मौसम के बदलाव के साथ ही बीमारियां भी लोगों को जकड़ रही हैं। मगर बीमारी के इलाज के लिए जिला अस्पताल में मरीजों को सुविधायें नही मिल पा रही हैं। सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ इलाज के लिए जमा थी। मगर कई डॉक्टरो के न होने से मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा। कई बीमार दर्द से कराहते दिखायी पड़े। मौसम के बदलाव के साथ ही जुकाम,बुखार और पेट दर्द के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुयी है। लोहिया अस्पताल में सुबह पर्चा काउंटर खुलने से पहले ही मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टर कक्ष तक मरीज ही दिखायी पड़ रहे थे। सुबह डॉक्टर देर से बैठे थे। मरीजों को काफी इंतजार करना पड़ा।सबसे अधिक दिक्कत हड्डी के डॉक्टर के न मिलने से हुयी। हड्डी के दोनों डॉक्टर नही बैठे थे। इस पर मरीजों को बिना इलाज के ही वापस ...