वाराणसी, फरवरी 13 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। श्रमिक संगठनों के आह्वान पर ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन और ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन की हड़ताल के चलते गुरुवार को जिले की 380 से अधिक बैंक शाखाओं और एलआईसी कार्यालयों में कामकाज ठप रहा। हड़ताल के कारण लगभग 350 करोड़ रुपये का बैंकिंग कारोबार प्रभावित हुआ। करीब 35 हजार से अधिक चेक और ड्राफ्ट का निस्तारण नहीं हो सका। हालांकि स्टेट बैंक आफ इंडिया के कर्मचारी हड़ताल में शामिल नहीं थे। हड़ताल के दौरान बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक कार्यालय पर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांगों के समर्थन में काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के प्रांतीय महासचिव अनंत मिश्र ने कहा कि बैंकों में सरकार की हिस्सेदारी का विनिवेश न किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.