अलीगढ़, अक्टूबर 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जेएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों से हुई मारपीट के विरोध में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल ने मरीजों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं। मंगलवार रात से शुरू हुई यह हड़ताल बुधवार को स्वास्थ्य सेवाओं पर भारी पड़ी। गंभीर मरीज इलाज न मिलने पर निराश होकर लौटते रहे, वहीं दीनदयाल अस्पताल और मलखान सिंह जिला अस्पताल में अचानक भीड़ बढ़ गई। कई मरीज इलाज खोजते हुए निजी अस्पतालों में भी पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों से मारपीट की घटना के बाद जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल का एलान कर दिया था। डॉक्टर एसोसिएशन ने साफ कहा है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी, कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था और मरीजों के साथ केवल एक तीमारदार की नीति लागू नहीं होती, तब तक हड़ताल खत्म नहीं होगी। इस हड़ताल का सीधा असर आम मरीजों पर पड़ रहा है। बुधवा...