बांका, फरवरी 13 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। गुरुवार को मजदूरों की कानूनी सुरक्षा को खत्म करने वाली चार लेबर कोड को लागू किए जाने सहित अन्य मांगो के खिलाफ की देशव्यापी आम हड़ताल विभिन्न राजनितिक पार्टी के द्वारा किया गया। इस दौरान हड़ताल में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मजदूर शहर के ह्रदयस्थली गांधी चौक पर जुटे। साथ ही लाल झंडा, बैनर व मांग पट्टिकाओं को लेकर जुलूस निकाला। जुलूस में सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों, कारगुज़ारियों के विरोध में नारों को बुलन्द किया गया। जबकि अपनी मांगों के समर्थन में जोशपूर्ण प्रदर्शन करते हुए जुलूस शहर के शिवाजी चौक, डोकनिया मार्केट, अलीगंज होते हुए वीर कुंवर सिंह मैदान, गांधी चौक, आज़ाद चौक के रास्ते समाहरणालय बांका पहुंचा। वहीं जुलूस प्रदर्शन का नेतृत्व ऐक्टू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व भाकपा (माले)...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.