पटना, फरवरी 2 -- बिहार में हड़ताल पर गए अंचलाधिकारियों (सीओ) और राजस्व कर्मचारियों पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सख्ती बरती है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने हड़ताल पर गए सभी सीओ और आरओ को सरकारी गाड़ी, कार्यालय की चाबी, डोंगल जैसे सामान वापस लेने का निर्देश दिया है। साथ ही हड़ताल करने वाले राजस्व कर्मी एवं पदाधिकारियों का वेतन बंद करने को भी कहा गया है। सोमवार को सभी जिलों को भेजे गए पत्र में हड़ताल खत्म होने तक अंचल कार्यालयों को चलाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा गया है। दरअसल, बिहार राजस्व सेवा संघ से जुड़े विभिन्न जिलों में तैनात अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। इससे अंचल कार्यालयों में जमीन से संबंधित कार्य प्रभावित ना हो, इसलिए सरकार की ओर से सख्त रुख अपनाया गया है। राजस्व एवं भूमि सुधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.