मुरादाबाद, जून 22 -- कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने और कूड़ा नहीं उठने से आयुषि कंपनी के अधिकारी बैकफुट पर आ गए हैं। कर्मचारियों के खातों में सेलरी भेज दी। इसके बाद कर्मचारियों द्वारा हड़ताल को खत्म कर दिया गया। रविवार को कई वार्डों में कूड़े का कलेक्शन नहीं किया गया। इससे स्थानीय लोगों में कूड़ा कलेक्शन करने वाली कंपनी के अधिकारियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि उनकी लापरवाही का खामियाजा वार्ड के लोगों को भुगतने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। घरों के अंदर दो दिनों से कूड़ा रखा हुआ है। बदबू के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों द्वारा हड़ताल की गई तो कंपनी के अधिकारियों को उसकी वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। महानगर में कूड़ा कलेक्शन का कार्य दो कंपनियां करती हैं। लायन कंपनी 20 वार्डों में कूड़ा कलेक्शन का कार्य करती है, ज...