गंगापार, जून 24 -- कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। बीते एक पखवारे से तहसील कोरांव के हड़ताली अधिवक्ताओं द्वारा एसडीएम के विरुद्ध चल रही नारेबाजी की गूंज जिला मुख्यालय तक पहुंच चुकी है। यही वजह थी कि मुख्य राजस्व अधिकारी प्रयागराज ने मंगलवार को तहसील कोरांव का दौरा कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं के दोनों गुटों से अलग अलग वार्ता कर सुलह समझौते हर सूत्र को ढूंढने का प्रयास किया। तहसील कोरांव में बीते 15 दिनों से चल रही हड़ताल क्षेत्रीय फरियादियों के लिए भारी पड़ती दिख रही है। क्षेत्र में हो रही बारिश के मद्देनजर सड़क, नाली,चकमार्ग,और जमीन संबंधी मामलों में स्वाभाविक वृद्धि हो जाती है। न्याय की गुहार लगाने तहसील पहुंचे फरियादियों का हड़ताल के कारण खाली हाथ वापस घर लौटना हर क्षेत्रवासी को कष्टकारक हो चुका है। जन प्रतिनिधियों,अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.