धनबाद, जुलाई 8 -- धनबाद झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ धनबाद ने 9 जुलाई को अखिल भारतीय आम हड़ताल को समर्थन दिया है। रसोइया संघ और ऑल इंडिया स्कीम वर्कर्स फेडरेशन के जिलाध्यक्ष एम प्रसाद ने कहा कि 9 जुलाई की हड़ताल में सक्रिय रूप से शामिल हों। संघ की ओर से जनसंपर्क, पर्चा वितरण, नुक्कड़ मीटिंग कर हड़ताल को सफल बनाने की अपील की जा रही है। जनसंपर्क को सफल बनाने में पूनम देवी, लक्ष्मी देवी, सुमित्रा देवी, कुरैशा खातून, सिद्धेश्वर राय, बबन पासवान, रजनी रवानी, सुनीता देवी, जानकारी देवी समेत अन्य सक्रिय रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.