गढ़वा, मई 30 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। प्रदेश किसान मित्र संघ के निर्देश पर किसान मित्रों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। किसान मित्र अपने मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैु। उसकी अध्यक्षता किसान मित्र संघ के अध्यक्ष सुदेश्वर विश्वकर्मा ने किया। किसान मित्रों ने बताया कि हम सभी किसान मित्र कृषि संबंधित सभी कार्य लगातार करते आ रहे हैं। उसके बाद भी उन्हें प्रोत्साहन राशि अभी तक नहीं मिला है। प्रदेश स्तरीय किसान मित्र संघ के निर्देशानुसार हम सभी किसान मित्र हड़ताल पर रहेंगे। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तबतक आंदोलन जारी रहेगा। उस दौरान दिलीप पटेल, अरुण कुमार, बिपिन बिहारी सिंह, मुकेश शुक्ला, आशीष गुप्ता, शाहिद अख्तर, मनोज सिंह, धर्मेंद्र प्रताप देव, श्री नाथ मिश्रा, संजय सिंह सहित कई...