मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मुजफ्फरपुर, वसं। दो दिवसीय हड़ताल के समर्थन में बैंक कर्मियों के संयुक्त फोरम की ओर से शुक्रवार को रैली निकाली जाएगी। यह रैली अघोरिया बाजार चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय के सामने से शुरू होगी। यहां से निकलकर रैली नीम चौक, सादपुरा होते हुए मिठनपुरा चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया के जोनल कार्यालय तक पहुंचेगी। फोरम के जिला संयोजक मनोरंजनम ने बताया कि यहां आयोजित सभा में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के सभी घटक संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी बैंक कर्मियों की लंबित मांगों की जानकारी देंगे। साथ ही हड़ताल को सफल कराने में योगदान देने का संकल्प दिलाया जाएगा। बैंकों के संयुक्त फोरम ने अपनी मांगों को लेकर आगामी 24 एवं 25 मार्च को देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। कहा कि मांगों को लेकर सरकार से कई दौर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.