मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। विभिन्न मांगों को लेकर राज्यव्यापी हड़ताल पर गए राजस्व कर्मचारी पिछले दस दिनों से अधिक से गायब हैं। इनका अता पता सीओ को नहीं है। इसे लेकर मुरौल सीओ ने कार्रवाई की है। उन्होंने सभी राजस्व कर्मचारियों का वेतन बंद करने का आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि चार को पटना में हड़ताल पर जाने के बाद से सभी अंचल में कामकाज पूरी तरह ठप है। करीब दस दिन से अधिक से सभी राजस्व कर्मचारी गायब हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों के वापस आने की तिथि तक वेतन बंद करने का आदेश दिया है। कहा है कि वेतन संबंधित आदेश पर वरीय पदाधिकारियों से मिलने के बाद ही निर्णय किया जाएगा। इसी प्रकार औराई सीओ ने अपर समाहर्ता को रिपोर्ट भेजी है। उन्होंने कहा है कि चार को हड़ताल में शामिल होने के बाद दस राजस्व कर्मचारी पुनः उपस्थित...