बेगुसराय, फरवरी 11 -- बेगूसराय। 12 फरवरी को आम हड़ताल में औद्योगिक मजदूर, कर्मचारी, शिक्षक, श्रमिक सेवा संगठन, आंगनबाड़ी कर्मी, आशाकर्मी आदि शामिल होंगे। सीपीआई के जिला मंत्री अवधेश राय ने कहा कि हड़ताल को सफल बनाने में छात्र-युवा का व्यापक सहयोग है। उन्होंने कहा कि अंचल के सभी कार्यकर्ता संयुक्त बैनर के साथ प्रखंड मुख्यालय, बैंक, पोस्ट ऑफिस, सभी सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थान आदि बंद कराएंगे। साथ ही, दिन के 11 बजे से 12 बजे तक मुख्य मार्ग पर धरना देंगे। हड़ताल के दौरान परीक्षा देने वाले छात्रों को नहीं रोका जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.