गिरडीह, मार्च 12 -- रेम्बा। अनुदान तथा विभिन्न मांगों को लेकर संघ के निर्देश पर जमुआ प्रखंड के रेम्बा में स्थित श्री दुर्गा जी प्राथमिक सह मध्य संस्कृत विद्यालय में मंगलवार को ताला लटका रहा। एकदिवसीय हड़ताल के कारण विद्यालय में पठन-पाठन बंद रहा। इस बाबत विद्यालय के प्रधानाध्यापक त्रिभुवन प्रसाद वर्मा तथा सहायक अध्यापक उदय द्विवेदी ने बताया कि राज्य सरकार संस्कृत विद्यालय मदरसा तथा उच्च विद्यालय के साथ वित्त पोषण में भेदभाव कर रही है। 75% अनुदान के लिए वे आंदोलनरत हैं। 25 मार्च को रांची में विधानसभा के समक्ष आयोजित महाधरना में शिक्षकों ने शामिल होने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.