हल्द्वानी, मार्च 20 -- हल्द्वानी संवाददाता। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की ओर से प्रस्तावित हड़ताल और चौथे शनिवार के साथ रविवार के अवकाश के चलते अगले चार दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में चार दिनों तक बैंक सेवाओं के बाधित रहने का अनुमान है। एडिशनल लीड बैंक अधिकारी नैनीताल भूपेंद्र ने बताया कि 22 मार्च को माह का चौथा शनिवार और 23 मार्च को रविवार अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय कार्य दिवस की मांग को लेकर लंबे समय से बैंक कर्मी आंदोलन कर रहे हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने मांगें पूरी न होने पर 23 मार्च की मध्यरात्रि से 25 मार्च तक हड़ताल कर आंदोलन का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इसके चलते 22 मार्च से 25 मार्च तक बैंक में लेन-देन संबंधी कार्य प्रभावित रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर यूनियन की ओर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.