सहारनपुर, जनवरी 19 -- सहारनपुर से दिल्ली जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन पर रविवार को शरारती तत्वों द्वारा किए गए पथराव से कोच सी-वन का शीशा चटक जाने से ट्रेन में अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि लोको पायलट ने घटना की सूचना अगले स्टेशन मुजफ्फरनगर पहुंचकर आरपीएफ थाने में दी, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। देहरादून से दिल्ली (आनंद विहार) वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22458 पर रविवार को देवबंद से गुजरते हुए भायला फाटक के निकट पत्थर फेंके जाने से कोच संख्या सी-1 में सीट नंबर 41 व 42 के पास लगा शीशा चटक गया। जिससे यात्रियों में अफरातफरी का माहौल बन गया। मामले की जानकारी मुजफ्फरनगर स्थित आरपीएफ थाने में दिए जाने के बाद खूफिया विभाग सहित स्थानीय पुलिस और जीआरपी भी सक्रिय हुई। इस दौरान जांच प्रारंभ होने पर पता चला...