प्रयागराज, अप्रैल 6 -- प्रयागराज। ओमगायत्री नगर में बस्ती के बीच खोली गई शराब की दुकान हटने से स्थानीय लोगों ने हर्ष जताया है। रविवार को बस्ती के लोगों ने पार्षद ज्ञानेन्द्र मिश्र की अगुवाई में शराब की दुकान को हटवाने के लिए संघर्ष करने वाली महिलाओं को पुष्पहार से सम्मानित किया और उक्त स्थान का हवन पूजन के साथ शुद्धीकरण किया। बता दें कि ईश्वर शरण अंबेडकर हॉस्टल के बगल शराब का देसी ठेका विगत 20 वर्षों से चल रहा था जिसे बस्ती से हटाने के लिए क्षेत्रीय पार्षद ज्ञानेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में ज्योति एवं बस्ती की महिलाओं ने लम्बे समय तक संषर्ष किया। महिलाओं ने सड़क पर उतर कर विरोध जताया और धरने पर बैठ गई थीं। क्षेत्रीय नेता लवकुश उपाध्याय, बिक्की त्रिपाठी, नीरज दुबे, बलराम मौर्य आदि क्षेत्रीय नागरिकों ने आंदोलन में महिलाओं का साथ दिया और जिम्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.