रांची, सितम्बर 18 -- रांची, वरीय संवाददता। यात्रियों की सुविधा व यात्रा को सुविधाजनक और आरामदायक बनाने के लिए गुरुवार को स्मार्ट लगेज स्टोरेज लॉकर कियोस्क का शुभारंभ किया गया। यह सुविधा हटिया स्टेशन पर बहाल की गई। कियोस्क का शुभारंभ भद्रक ओडिश निवासी महिला यात्री जयंती पाढ़ी से कराया गया। मौके पर सीनियर डीसीएम शुचि सिंह भी मौजूद थी। क्या है विशेषता - कियोस्क में 16 स्टोरज कम्पार्टमेंट की सुविधा है। - इसमें छह मीडियम, छह लार्ज, चार एक्सट्रा लार्ज कंपार्टमेंट है। - कियोस्क पर सीसीटीवी कैमरा भी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगाया गया है। - सुविधा का उपयोग करने के लिए यात्रियों को मोबाइल नंबर, ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करना होगा। - नाम और ईमेल जैसी आवश्यक जानकारी देनी होगी। - सेवा शुल्क के रूप में न्यूनतम 60 से 300 रुपये छह घंटे से लेकर 24 घंट...