रांची, अगस्त 17 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी के कुटे में रविवार को हटिया विस्थापित ग्रामीणों की बैठक हटिया विस्थापित परिवार समिति के अध्यक्ष पंकज शाहदेव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विस्थापितों ने झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मंत्री के निधन के कारण विधायक आवासीय परिसर में धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम स्थगित कर दिया जाए। पंकज शाहदेव ने कहा कि हटिया के विस्थापित अपने हक और अधिकार की लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने विस्थापितों के हक में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आदेशों को विस्तार से बताया। पंकज शाहदेव ने कहा कि हम अपने हक और अधिकार की लड़ाई सड़क से लेकर न्यायालय तक लड़ेंगे और जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। इससे पूर्व राज्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.