गुमला, जनवरी 2 -- कामडारा, प्रतिनिधि। हटिया-राउरकेला रेलखंड के पोकला और पकरा रेलवे स्टेशन के बीच कामडारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे एक व्यक्ति की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है। वह देखने में किसी संभ्रांत परिवार का प्रतीत होता है। जानकारी के अनुसार यह घटना मालगाड़ी ट्रेन के गुजरने के दौरान हुई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस गोविंदपुर और कामडारा थाना की टीम घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। समाचार भेजे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शनिवार सुबह गुमला भेजने की तैयारी की है। उधर दुर्घटना के बाद रेलवे और पुलिस की संयुक्त टीम ने ट्रैक को अस्थायी रूप से बंद किया और दुर्घटना स्थल का निरीक...