धनबाद, फरवरी 16 -- धनबाद। हीरापुर हटिया मोड़ के पास सड़क पर खड़ी एक कार की खिड़की का शीशा तोड़ कर उचक्कों ने शनिवार की रात दो बैग उड़ा लिए। बैग में मोबाइल के अलावा आठ हजार रुपए नकद, कई डेबिट और क्रेडिट कार्ड सहित अन्य जरूरी कागजात आदि थे। कार सवार बरवाअड्डा निवासी देवाशीष मंडल ने इस संबंध में धनबाद थाना में शिकायत की है। पुलिस को दिए शिकायत में देवाशीष ने बताया शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे उन्होंने वहां कार खड़ी की थी। वे बाजार गए थे, लौटे तो कार का शीशा टूटा पाया। कार की पिछली सीट पर रखे दोनों बैग गायब थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। एक स्कूटी पर सवार दो लड़के पुलिस की रडार पर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.