कानपुर, फरवरी 20 -- हटिया होली मेला (गंगा मेला) को लेकर रज्जन बाबू पार्क में चल रहे मेन्टीनेंस कार्य में खींचतान की स्थित शुक्रवार को भी बनी रही और काम शुरू न हो सका। कमेटी पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को प्रकरण की जानकारी दी। जिसपर उन्होंने समय रहते कार्य पूरा कराते हुए ऐतिहासिक पर्व को परंपरानुसार संपन्न कराने का आश्वासन दिया है। हटिया गंगा मेला उत्सव कमेटी के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र विश्नोई ने बताया कि शुक्रवार सुबह पार्क के मेंटीनेंस कार्य को लेकर कमेटी ने बैठक की। इस दौरान मुख्य अभियंता से फोन पर बात की गई जिसपर उन्होंने जल्द ही कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। लेकिन काफी देर बाद तक कार्य शुरू नहीं हुआ। इस पर जिलाधिकारी से बात की। उन्होंने समय रहते पूरा कार्य कराने का आश्वासन दिया। अध्यक्ष ने बताया कि बातचीत के कुछ देर बाद जोनल अधिकारी का ...